Edited By Pardeep,Updated: 29 Jul, 2021 10:05 PM
पेगासस के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में घमासान जारी है, वहीं विपक्ष लगातार जासूसी के मुद्दे पर हंगामा कर रहा है। हंगामे के चलते लगातार संदनों में कई बार कार्रवाई रोकनी पड़ रही है।
मुंबईः पेगासस के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में घमासान जारी है, वहीं विपक्ष लगातार जासूसी के मुद्दे पर हंगामा कर रहा है। हंगामे के चलते लगातार संदनों में कई बार कार्रवाई रोकनी पड़ रही है। इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने हंगामे पर एक नया नियम बनाने के सुझाव दिया है। आठवले ने कहा है कि सदन में चौथे दिन सीट छोड़कर हंगामा करने पर सदस्यों को दो साल तक निलंबित करने का नियम होना चाहिए।
रामदास आठवले ने कहा, ‘तीन दिन तक हंगामा ठीक है, चौथे दिन सीट छोड़कर हंगामा करने पर सदस्यों को दो साल तक निलंबित करने का नियम होना चाहिए। इससे सदन में हंगामा रोकने में मदद मिलेगी।’ रामदास आठवले ने कहा, 'किसी भी मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ हद तक विरोध होना चाहिए। हालांकि, विपक्ष के लिए संसद की कार्यवाही को रोकना बेहद गलत है। लगातार 3 दिन संसद की कार्यवाही को बाधित करना गलत है। इससे संसद का कीमती समय बर्बाद होता है। यह देश को नुकसान पहुंचाता है।
रामदास आठवले ने कहा चौथे दिन संसद में हंगामा करने वाले सांसद को लगातार 3 दिन की उलझन के बाद भी 2 साल के लिए निलंबित कर देना चाहिए। यह नियम सभी सांसदों के लिए बनाया जाना चाहिए, चाहे सरकार पार्टी हो या विपक्षी सांसद।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने दावा किया, ‘2024 में ‘खेला’ नहीं सत्ता के लिए मोदी का मेला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में NDA की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताक़त रोक नहीं सकती, चाहे ममता बनर्जी के नेतृत्व में कितने ही राजनीतिक दल एकजुट क्यों न हो जाएं।’