नए बदलाव के लिए हो जाइए तैयार, सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक आज से लागू होंगे नियम

Edited By vasudha,Updated: 01 Nov, 2020 09:34 AM

rules will change from cylinder to trains to time table from today

एक नवंबर 2020 यानी आज का दिन देश के लिए काफी अहम है। रोजमर्रा की कई चीजों के नियम आज से बदलने जा रहे हैं, जिसका यीधा असर कहीं ना कहीं आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आज से बदलने जा रहे नियमों को जानकारी हर किसी को होना चाहिए। अगर इनपर ध्यान नहीं दिया तो...

बिजनेस डेस्क:  एक नवंबर 2020 यानी आज का दिन देश के लिए काफी अहम है। रोजमर्रा की कई चीजों के नियम आज से बदलने जा रहे हैं, जिसका यीधा असर कहीं ना कहीं आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आज से बदलने जा रहे नियमों को जानकारी हर किसी को होना चाहिए। अगर इनपर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है। जानिए रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक आज क्या होने जा रहा है बदलाव:-

 

LPG डिलिवरी का बदलेगा नियम
एक नवंबर से LPG सिलेंडर की डिलिवरी का नियम बदल जाएगा। तेल कंपनियां एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू करेंगी यानी गैस की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो उस OTP को डिलिवरी ब्वॉय के साथ शेयर करना होगा। जब OTP सिस्टम से मैच होगा तभी आपको सिलेंडर की डिलिवरी होगी।

PunjabKesari

इंडेन गैस ने बदला बुकिंग का नंबर
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे। इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है। अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।

 

बदल जाएंगे गैस सिलेंडर की कीमतें
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

PunjabKesari

ट्रेनों का बदलेगा टाइम टेबल
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। 1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रही है। 1 नवंबर से ट्रेनों का नया टाइमटेबल जारी हो जाएगा। इस कदम से 13 हजार यात्री और 7 हजार मालभाड़ा ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे। देश की 30 राजधानी ट्रेनों के टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल जाएंगे। वहीं, 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी।

PunjabKesari

SBI बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा
1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। SBI के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी। जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!