कब्र से निकालकर वर्कर की दफनाई हुई लाश को देगी रूस सरकार; परिवार वालों की अपील पर जोधपुर कोर्ट ने भी मांगी थी डेड बॉडी​​​​​​​

Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Jan, 2022 04:04 PM

russian government  dead body worker hitendra garasiya

रूस सरकार मॉस्को में दफनाए गए एक भारतीय नागिरक के शव को कब्र से निकाल उसके परिजनों को सौपेंगी। दरअसल, राजस्थान के हितेंद्र गरासिया एक वर्क वीजा पर मॉस्को गए थे

जोधपुर: रूस सरकार मॉस्को में दफनाए गए एक भारतीय नागिरक के शव को कब्र से निकाल उसके परिजनों को सौपेंगी। दरअसल, राजस्थान के हितेंद्र गरासिया एक वर्क वीजा पर मॉस्को गए थे और वहां एक पार्क में मृत पाए गए थे, जिसके बाद उसे भारत वापिस भेजने की बजाए रूस सरकार ने हितेंद्र के शव को वहीं दफना दिया था और उसके परिवार को उसकी मौत की खबर दे दी थी। जिसके बाद परिवार वालों ने हितेंद्र के मौत पर एतराज जताया था और उसकी लाश को भारत लाने के लिए बोला था। परिवार ने यह भी धमकी दी थी कि अगर 16 जनवरी तक उसकी लाश नहीं आई तो वे अनशन भी करेंगे। इसके बाद कोर्ट ने भी रूस सरकार को कहा था कि वे हितेंद्र के लाश को लौटा दें। 

वहीं, बुधवार को जोधपुर की एक अदालत को यह सूचित किया गया है कि रूस सरकार ने हितेंद्र की लाश को कब्र से निकाल कर देने के लिए तैयार हो गई है। बता दें कि हितेंद्र गरासिया पिछले साल जुलाई में मास्को में एक पार्क में मृत पाये गए थे। जिसके रूसी सरकार ने शव को वहीं दफनाने का फैसला किया था, ऐसे में मृतक के परिवार के सदस्यों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को भारत लाने की व्यवस्था करने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी। परिवार वालों ने हितेंद्र की लाश को रूस से मंगवाने के लिए पीएम मोदी को भी लिखा था। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!