Edited By Tanuja,Updated: 29 Jan, 2019 10:52 AM
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक रूसी महिला के पास से 2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। दिल्ली कस्टम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला 22 जनवरी को बैंकॉक से दिल्ली आई थी
इंटरनेशनल डेस्कः: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक रूसी महिला के पास से 2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। दिल्ली कस्टम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला 22 जनवरी को बैंकॉक से दिल्ली आई थी।
उसके पास से बरामद सोने की कीमत करीब 64.34 लाख रुपए आंकी गई है। उसने अपने जूतों के ‘सोल’ में सोना छुपा रखा था। महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।