कर्नाटक में जारी घमासान पर बोले सदानंद गौड़ा, सरकार गिरी तो भाजपा पेश करेगी दावा

Edited By Yaspal,Updated: 15 Jan, 2019 06:39 PM

sadanand gowda speaks on the issue in karnataka

कर्नाटक में सात महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में अगर कांग्रेस- जद एस की गठबंधन सरकार गिर जाती है तो भाजपा...

बेंगलुरूः कर्नाटक में सात महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में अगर कांग्रेस- जद एस की गठबंधन सरकार गिर जाती है तो भाजपा सरकार बनाने का दावा करेगी।

कर्नाटक में मित्रता 'टूट की कगार' पर
गौड़ा ने कहा कि कुमारस्वामी सरकार विवादों के कारण गिर जाएगी और कांग्रेस- जद एस की ‘मित्रता’ ‘टूट के कगार’ पर है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दोस्ती टूटने के कगार पर है। यह तलाक का समय है। 37 सीटों वाली पार्टी ने सरकार बना ली है। कलह के कारण यह खुद ही खत्म हो जाएगी। अगर सरकार गिरती है तो निश्चित तौर पर हम सरकार बनाएंगे।’’ गौड़ा इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि गठबंधन सरकार गिरने की स्थिति में क्या भाजपा सरकार बनाने का दावा कर सकती है।

चुप नहीं बैठेगी पार्टी
कर्नाटक में मई 2018 के चुनावों के बाद कांग्रेस और जद एस ने मिलकर सरकार बनाई थी। 224 सदस्यीय विधानसभा में 104 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। कांग्रेस को 79 सीट जबकि जद एस को 37 सीट मिली थी। भाजपा के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा ने कहा कि हर कोई येदियुरप्पा को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता था और 104 सीट जीतने के बाद पार्टी चुप नहीं बैठेगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!