Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Aug, 2018 11:15 AM
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मानव उत्थान संस्थान सेवा समिति द्वारा नगरी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।
कठुआ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मानव उत्थान संस्थान सेवा समिति द्वारा नगरी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। समिति के संस्थापक सतपाल महाराज की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में सेवकों ने नगरी मार्ग पर सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। समिति के महासचिव सूरम चंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है जबकि उनका संस्थान राज्य में भी अभियान जगह जगह चला रहा है। यहां अभियान की अगुवाई धर्मादासा नंद जी महाराज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनका यही प्रयास है कि इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें। स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक होना आज समय की जरूरत है जिसे लेकर लोग खुद भी इ सके प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझें।