देवड़ा की जगह सलमान सोज बनाए गए प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष

Edited By Pardeep,Updated: 13 Sep, 2019 10:58 PM

salman soz replaces deora as vice president of professional congress

कांग्रेस ने पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा के स्थान पर सलमान सोज को अपनी इकाई अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा के स्थान पर सलमान सोज को अपनी इकाई अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।
PunjabKesari
प्रोफेशनल कांग्रेस में देवड़ा के पास क्षेत्रीय समन्वयक (पश्चिमी क्षेत्र) की जिम्मेदारी भी थी जिसे अब राजीव अरोड़ा को सौंपा गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भी घोषित किए हैं। इगलास से उमेश कुमार दिवाकर, टुंडला से स्नेहलता, गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर, जलालपुर से सुनील मिश्रा और घोषी से राजमंगल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!