Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Apr, 2018 09:15 AM
1998 के काला हिरण शिकार केस में दोषी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (टाइगर) 2 दिन बिताने के बाद जेल से ‘आजाद’ हो गए हैं। शनिवार को कोर्ट ने सलमान को 3 बजे जमानत दी और शाम करीब 5 बजे उनकी रिहाई का आदेश जोधपुर सैंट्रल जेल के अधिकारियों के पास पहुंचा।
जोधपुर: 1998 के काला हिरण शिकार केस में दोषी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (टाइगर) 2 दिन बिताने के बाद जेल से ‘आजाद’ हो गए हैं। शनिवार को कोर्ट ने सलमान को 3 बजे जमानत दी और शाम करीब 5 बजे उनकी रिहाई का आदेश जोधपुर सैंट्रल जेल के अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद उनको जेल के वार्ड नंबर 2 से शाम 5.30 बजे बाहर लाया गया। रिहाई के बाद वह सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से विमान द्वारा मुम्बई करीब 7.45 बजे पहुंच गए।
मेरे समझाने पर सलमान बंद करेंगे सिगरेट: आसाराम
जेल में सलमान बैरक नम्बर-2 में रखा गया था तथा उन्हें कैदी नम्बर-106 मिला था। इस जेल में पहले से बंद आसाराम से भी सलमान की मुलाकात हुई जहां फिल्म अभिनेता ने आसाराम से सिगरेट बंद करने और कॉफी कम पीने का वायदा किया। आसाराम ने कहा कि मैंने सलमान को सेहत के प्रति सजग रहने को कहा है।