Edited By Monika Jamwal,Updated: 30 Aug, 2019 04:08 PM
भारतीय जनता पार्टी सांबा द्वारा पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
सांबा : भारतीय जनता पार्टी सांबा द्वारा पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ देवेंद्र कुमार मनयाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जबकि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और नम आंखों के साथ पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की फोटो पर सभी लोगों ने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा
इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ देवेंद्र कुमार मनयाल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री की सोच बहुत दूरदर्शी थी और उनकी बदौलत देश आज तक की की बुलंदियों ऊपर पहुंचा हुआ उन्होंने कहा कि जीएसटी जैसे बड़े फैसले लेने में पूरी तरह से सक्षम थे। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू के दामाद होने के नाते जेतली जम्मू से बहुत प्यार करते थे और दिल्ली में डुग्गर भूमि के विकास के केन्द्र में आवाज भी उठाते थे।