Sanchita Ugale: मौत से ठीक पहले काफी बेचैन थीं एक्ट्रेस संचिता उगले, दोस्त ने किया खुलासा...

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 12:03 PM

sanchita ugale suicide indrakshi kanjilal sanchita ugale ujjwal sharma

Sanchita Ugale Suicide: टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगले के अचानक इस दुनिया से चले जाने से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस पर से रहस्य अभी पूरी तरह हटा नहीं है। इसी बीच, संचिता की बेहद करीबी दोस्त...

Sanchita Ugale Suicide: टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगले आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। संचिता की बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने एक इंटरव्यू में कई ऐसे चौंकाने वाले दावे किए हैं, जो इस मामले को एक नया मोड़ दे सकते हैं। इंद्राक्षी ने संचिता के आखिरी दिनों को याद करते हुए बताया कि कुछ समय पहले जब उन्हें धारावाहिक 'Sajan Ghar' में मुख्य भूमिका के लिए मेकर्स की तरफ से कास्टिंग कॉल आया, तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत संचिता को फोन मिलाया, क्योंकि उस शो में संचिता ही लीड रोल कर रही थीं। शुरुआत में संचिता ने अपनी सहेली को बताया कि वह स्वास्थ्य कारणों से यह शो छोड़ रही हैं। लेकिन जब इंद्राक्षी ने गहराई से पूछताछ की, तो संचिता का दर्द छलक पड़ा। संचिता ने रोते हुए कुबूल किया कि सेट पर एक को-एक्टर उन्हें मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित कर रहा था कि वह गहरे सदमे में चली गई थीं। सबूत के तौर पर संचिता ने अपनी सहेली को कुछ वीडियो और चैट के स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए थे।

पैसे के लेन-देन से शुरू हुआ था पूरा विवाद
इंद्राक्षी के मुताबिक, इस पूरी प्रताड़ना की जड़ पैसों का विवाद था। शो के ही एक साथी कलाकार ने संचिता से कुछ पैसे उधार लिए थे। जब संचिता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उस कलाकार ने पैसे लौटाने के बजाय उनके साथ बदसलूकी और 'बुलिंग' करना शुरू कर दी। इस लगातार होते उत्पीड़न के खिलाफ संचिता ने आवाज भी उठाई थी। उन्होंने शो के डायरेक्टर से इसकी लिखित शिकायत की थी, लेकिन प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आरोपी कलाकार पर कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया। आखिरकार, रोज-रोज के इस अपमान से तंग आकर संचिता को भारी मन से वह शो छोड़ना पड़ा।

डिप्रेशन-एंग्जायटी का शिकार हो गई थीं संचिता
शो छूटने और पैसों के डूबने के गम ने संचिता को भीतर से तोड़ दिया था। इंद्राक्षी ने बताया कि वह पिछले कुछ हफ्तों से भयंकर डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रही थीं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए इंद्राक्षी ने कहा कि संचिता मूड बदलने के लिए महाबलेश्वर घूमने जाने वाली थीं और वहां से लौटकर दोबारा ऑडिशन शुरू करना चाहती थीं। इंद्राक्षी ने उन्हें अपने घर आने का न्यौता भी दिया था, लेकिन संचिता ने मानसिक अस्वस्थता के कारण घर से बाहर निकलने से मना कर दिया।

चैट लीक मामले पर को-एक्टर की सफाई
इस पूरे मामले में संचिता के को-एक्टर उज्जवल शर्मा का नाम काफी सुर्खियों में है। हाल ही में दोनों की एक पर्सनल चैट भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थी, जिसमें पैसों के उधार की बात साफ दिख रही थी। इसके अलावा दोनों के अफेयर की अफवाहों ने भी बाजार गर्म कर रखा था। हालांकि, आरोपी को-एक्टर उज्जवल शर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को बेकसूर बताया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!