धनशोधन मामला : संजय राउत अदालत के समक्ष पेश हुए, सुनवाई 24 जनवरी तक स्थगित

Edited By Parveen Kumar,Updated: 10 Dec, 2022 12:22 AM

sanjay raut appeared before the court hearing adjourned till january 24

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत शुक्रवार को मुंबई स्थित पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से जुड़े धनशोधन के मामले में विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए।

नेशनल डेस्क : शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत शुक्रवार को मुंबई स्थित पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से जुड़े धनशोधन के मामले में विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। मामले में नौ नवंबर को जमानत मिलने के बाद राउत पहली बार विशेष न्यायाधीश आर.एन.रोकड़े के समक्ष पेश हुए। जमानत की शर्तों के मुताबिक राउत को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष पेश होना है।

मौजूदा समय में आरोप तय करने के लिए निचली अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के उपनगर गोरेगांव स्थित पात्रा चॉल के पुनर्विकास परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितता में राउत की कथित भूमिका के मद्देनजर उन्हें इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!