BJP के लिए प्रचार कर सकती हैं सपना चौधरी

Edited By Anil dev,Updated: 02 Apr, 2019 11:38 AM

sapna chaudhary bjp manoj tiwari lok sabha

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें उस समय से लगातार बनी हुई है जबसे उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इनकार कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की। बताया जाता है कि रविवार को तिवारी ने सपना चौधरी के घर पर उनसे...

नई दिल्ली: हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें उस समय से लगातार बनी हुई है जबसे उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इनकार कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की। बताया जाता है कि रविवार को तिवारी ने सपना चौधरी के घर पर उनसे मुलाकात की और खाना भी खाया। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात को लेकर यह चर्चा भी सामने आ रही है कि हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक होने जा रही हैं। लेकिन वह पार्टी में कब शामिल होंगी, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। 

स्पष्ट नहीं किन सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगी सपना
फिलहाल वह किन सीटों पर चुनाव में प्रचार करेंगी, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों की मानें तो उन्हें चुनिंदा लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार में उपयोग किया जाएगा। तिवारी और सपना की करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात में यह तय हुआ है कि सपना दिल्ली की दक्षिण, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर पूर्वी लोकसभा की उन सीटों पर प्रचार करेंगी, जहां जाट और पूर्वांचली लोगों की जनसंख्या ज्यादा है। फिलहाल सपना चौधरी भाजपा में शामिल नहीं हुई हैं। लेकिन उनके इस तरह से प्रचार के लिए हामी भरने के बाद अब यह कयास भी लगने लगे हैं कि जल्द ही आप से निष्कासित कवि कुमार विश्वास भी भाजपा खेमे में आ सकते हैं और चुनाव में प्रचार में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। 

रामनवमी के बाद जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र
प्रदेश भाजपा की ओर से रामनवमी के बाद चुनावी संकल्प पत्र पेश किया जा सकता है। इस सिलसिले में पार्टी के प्रदेश आला कमान से संबंधित प्रकोष्ठ को मिले निर्देश के बाद विचार-मनन भी आरंभ हो गया है। बताया जाता है कि संकल्प पत्र में पिछले चुनावी वायदों में से इस बार पार्टी पूर्ण राज्य का मुद्दा गौण कर सकती है। जबकि गरीबी के आधार पर आरक्षण, आयुष्मान भारत व महिला सुरक्षा सहित दिल्ली की शिक्षा व सड़क-परिवहन नीति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता दे सकती है। पार्टी की मंगलवार को विशेष बैठक भी बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह के अंत तक पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी हो सकती है। पार्टी के सह मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने भी स्वीकारा कि पार्टी में प्रदेश स्तर पर चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने के लिए मंथन-मनन शुरु कर दिया गया है। जल्द ही वह जारी किया जा सकता है। उन्होंने माना कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ सपना चौधरी की मुलाकात हुई है, लेकिन इसमें किन सीटों पर प्रचार की बात तय हुई है, इस संबंध में कुछ नहीं बताया जा सकता है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!