दिल्ली में शनिवार का दिन रहा सबसे गर्म, पारा 45 डिग्री पहुंचा

Edited By Yaspal,Updated: 26 May, 2018 09:05 PM

saturday in delhi the hottest mercury touched 45 degrees

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार का दिन अभी तक के सबसे गर्म दिनों के तौर पर दर्ज किया गया जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में भी इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार का दिन अभी तक के सबसे गर्म दिनों के तौर पर दर्ज किया गया जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में भी इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि शहर में शनिवार अभी तक का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आज का तापमान पिछले तीन सालों का अधिकतम तापमान था। 25 मई 2015 को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया, अगले दो दिनों में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है और गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। ’’ आद्रता का स्तर घट कर 27 प्रतिशत दर्ज किया गया।     मौसम वैज्ञानिकों ने कल आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान किया है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। कल अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!