सत्येंद्र जैन ने कहा-दिल्ली में अभी वैक्सीन नहीं...केंद्र बोला, राज्यों के पास 1 करोड़ से ज्यादा डोज मौजूद

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Apr, 2021 12:28 PM

satyendra jain said  no vaccine yet in delhi

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में अभी वैक्सीन नहीं। जैन ने कहा कि लोगों की मौतों प राजनीति नहीं होनी चाहिए, हमारे पास अभी पर्याप्त वैक्सीन नहीं और हमें इसको लेकर कोई शेड्यूल भी भी नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र का...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में अभी वैक्सीन नहीं। जैन ने कहा कि लोगों की मौतों प राजनीति नहीं होनी चाहिए, हमारे पास अभी पर्याप्त वैक्सीन नहीं और हमें इसको लेकर कोई शेड्यूल भी भी नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र का कहना है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास covid-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक डोज मौजूद है और उन्हें अगले तीन दिनों में 20 लाख खुराक और मिलेगी।

 

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के कुछ अधिकारियों के हवाले से मीडिया में खबरें आई कि राज्य में टीके की खुराक खत्म हो गई है जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर मंत्रालय ने कहा कि राज्य के पास अब भी 7,49,960 खुराक उपलब्ध है। केंद्र ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि महाराष्ट्र को 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे तक 1,63,62,470 टीके मिले। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से खराब (0.22 प्रतिशत) होने वाली खुराक के साथ ही 1,56,12,510 खुराक की खपत हुई। राज्य के पास अब भी टीके की 7,49,960 खुराक उपलब्ध हैं। भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को covid-19 टीके की करीब 16.16 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई है।

 

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से खराब होने वाली खुराक के साथ ही 15,10,77,933 खुराक की खपत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि covid-19 टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों के वास्ते कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए बुधवार को कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण शुरू हो गया। साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि अस्पतालों में हम बेड की संख्या बढ़ रहे हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!