तीन और पनडुब्बी का आर्डर नहीं दिया: रक्षा मंत्रालय

Edited By ,Updated: 03 Sep, 2016 04:49 PM

scorpin submarine the ministry of defence navy media

स्कोर्पिन पनडुब्बी से संबंधित गोपनीय जानकारी के लीक होने के घटनाक्रम के बीच रक्षा मंत्रालय ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया है....

नई दिल्ली: स्कोर्पिन पनडुब्बी से संबंधित गोपनीय जानकारी के लीक होने के घटनाक्रम के बीच रक्षा मंत्रालय ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया है कि भारत ने तीन और स्कोर्पिन पनडुब्बी की खरीद का आर्डर किया था। रक्षा मंत्रालय की सफाई मीडिया में प्रकाशित इस खबर के बाद आया है कि फ्रांस की मदद से बनाई जाने वाली 6 स्कोर्पिन पनडुब्बी का गोपनीय डाटा लीक होने के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने तीन और पनडुब्बी खरीदने की योजना को ठप कर दिया है। 

मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि भारतीय नौसेना ने केवल 6 स्कोर्पिन पनडुब्बी की खरीद का आर्डर दिया है तथा तीन और स्कोर्पिन पनडुब्बी का आर्डर नहीं दिया गया है जैसा कि मीडिया में आया है। उन्होंने कहा कि नौसेना को जरूरतों के हिसाब से अनेक परियोजनाओं के लिए कई कंपनियों (भारतीय और विदेशी) से कई अनापेक्षित प्रस्ताव मिलते हैं। इसे किसी भी तरीके से सौदे की बातचीत से नहीं जोड़ा जा सकता। 

भारत ने देश में ही 6 स्कोर्पिन पनडुब्बी विकसित करने के लिए फ्रांस के साथ अनुबंध किया था। इनमें से पहली पनडुब्बी कलवाडी का अभी समुद्री परीक्षण चल रहा है और इसकेे वर्ष के अंत तक नौसेना में शामिल होने की संभावना है। ये पनडुबी मुंबई स्थित मझगांव डॉक में बनायी जा रही हैं। रक्षा मंत्रालय ने स्कोर्पिन परियोजना से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। भारतीय नौसेना ने फ्रांसीसी कंपनी से भी इस मामले की जांच करने को कहा है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!