भारत पर मंडराया समुद्र स्तर का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी

Edited By vasudha,Updated: 22 Dec, 2018 02:20 PM

sea levels could rise by up to 2 8 feet in india

स्थानीय समुद्री जलस्तर में वृद्धि के चलते भारत पर संकट गहराने लगा है। एक अध्ययन के मुताबिक सदी के अंत में समुद्र का स्तर बढ़ सकता है। बारिश, बाढ़ और सुनामी जैसी आपदाओं के कारण देश में लोगों का जीवन खतरे में आ जाएगा...

नेशनल डेस्क: स्थानीय समुद्री जलस्तर में वृद्धि के चलते भारत पर संकट गहराने लगा है। एक अध्ययन के मुताबिक सदी के अंत में समुद्र का स्तर बढ़ सकता है। बारिश, बाढ़ और सुनामी जैसी आपदाओं के कारण देश में लोगों का जीवन खतरे में आ जाएगा। 
PunjabKesari

सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। सरकार ने हैदराबाद स्थित नेशनल सेंटर फॉर ओशियन इन्फॉर्मेशन सर्विस के हवाले से बताया कि भारत के तटों पर ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से सदी के आखिर तक समुद्र का जल स्तर 3.5 इंच से 34 इंच (2.8 फीट) तक बढ़ सकता है।रिपोर्ट के अनुसार मुंबई और अन्य पश्चिमी तट जैसे खम्बाट, गुजरात का कच्छ, कोंकण के कुछ हिस्से और दक्षिण केरल समुद्र स्तर बढ़ने की सबसे ज्यादा चपेट में आ सकते हैं। 

PunjabKesari
पर्यावरण राज्य मंत्री महेश शर्मा ने लिखित में बताया कि देश के तटीय क्षेत्रों और समुदायों की सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस ओर कदम बढ़ाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटीज-कोस्टल रेग्युलेशन जोन अधिसूचना 2011 और आइलैंड प्रोटेक्शन जोन अधिसूचना 2011 को लागू और कार्यान्वित कर रहे हैं।
PunjabKesari

बता दें कि बीते दिनों एक स्टडी में बताया गया था कि बीते 25 वर्षों में समुद्र के जलस्तर में असमान वृद्धि की वजह केवल प्राकृतिक परिवर्तनशीलता नहीं बल्कि कुछ हद तक इंसानी गतिविधियों की वजह से हुआ जलवायु परिवर्तन है। इनके मुताबिक विश्व के वे हिस्से जहां समुद्री जलस्तर में औसत से कहीं अधिक वृद्धि हुई है वहां यह चलन जारी रह सकता है और इसकी वजह जलवायु का गर्म होना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!