दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों का खोजी अभियान शुरू

Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Nov, 2018 01:04 PM

search operation in kashmir

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश की शुक्रवार सुबह एक खोजी अभियान शुरू किया।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश की शुक्रवार सुबह एक खोजी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों ने मिलकर शोपिंया के हेफ गांव में एक खोजी अभियान शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल घर घर जाकर तलाशी ले रहे हैं और गांव में आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों का आमना सामना नहीं हुआ था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!