Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Aug, 2019 03:15 PM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार तडक़े सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरु किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार तडक़े सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरु किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद शोपियां में बदेरहमा गांव में राज्य पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने घेराबंदी तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कारर्वाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
मीडिया रिपोटरं में एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रदर्शन को रोकने के लिए मैके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अंतिम सूचना मिलने तक तलाश अभियान जारी था।