कीडिय़ां गंडियाल नाके पर पुलिस ने बढ़़ाई सख्ती, लोगों ने जताया रोष

Edited By Monika Jamwal,Updated: 03 Aug, 2020 11:08 AM

security increase on kidiya gandyal naka

जिला मुख्याल से सटे कीडिय़ां गंडियाल इलाके में पुलिस ने नाके पर सख्ती को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

कठुआ  : जिला मुख्याल से सटे कीडिय़ां गंडियाल इलाके में पुलिस ने नाके पर सख्ती को और ज्यादा बढ़ा दिया है। हालांकि पहले तो लोगों को कीडिय़ां गंडियाल नाके पर पहचान पत्र आदि दिखाकर आवाजाही करने की अनुमति दी जा रही थी लेकिन लगातार इस नाके से पंजाब से आने वाले लोगों को जम्मू कश्मीर में दाखिल होने की अनुमति देने की मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर सख्ती को बढ़ाया गया है। सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व के चलते कठुआ या फिर अन्य इलाकों में भी लोगों को जाने की अनुमति रविवार को नहीं दी गई। कीडिय़ां गंडियाल निवासी स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि इस नाके से उन्हें कठुआ तक जाने की भी अब अनुमति नहीं मिल रही है। हालांकि वे इसी जिला के निवासी हैं लेकिन उनके साथ व्यवहार ऐसा किया जा रहा है कि जैसे वो बाहरी प्रदेशों के निवासी हों।

 

 

उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को अपने मायके जाना है चूंकि रक्षाबंधन का पर्व है और कई एक दिन पहले जाना चाहते भी हैं लेकिन उन्हें नाके से आगे जाने ही नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्ती उन लोगों पर करे तो पंजाब से सीधा कीडिय़ां गंडियाल इलाके में आकर जममू  कश्मीर में प्रवेश करते हैं न कि अपने ही जिला के लोगों पर, जो अपने कामकाज सहित अन्य कई कारणों से आवाजाही करते हैं। आपको बता दें कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भी पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि इस नाके से पंजाब से आने वाले लोगों को अनुमति दी जाती है और उन्हें जम्मू कश्मीर दाखिल करवाया जाता है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने नाके के स्टाफ तक को बदल दिया था। जिसके बाद अब सख्ती को नई तैनात किए गए कर्मियों ने और बढ़ा दिया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!