Edited By shukdev,Updated: 24 Sep, 2018 01:08 AM
भाकपा (माओवादी) द्वारा आंध्र प्रदेश के अराकु से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की हत्या किए जाने के बाद प्रदेश में सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।...
अमरावती: भाकपा (माओवादी) द्वारा आंध्र प्रदेश के अराकु से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की हत्या किए जाने के बाद प्रदेश में सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार शाम न्यूयॉर्क शहर पहुचंने के फौरन बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक और पूर्व विधायक की हत्या को ‘मानवता पर कलंक’ करार दिया। राज्य के मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और सभी जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा, खास कर उनको जो ग्राम र्दिशनी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।