NDA से अलग होने के बाद 'हम' का गरीब महासम्मेलन, विपक्ष के कई नेता होंगे शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Apr, 2018 12:49 PM

seminar of poor peoples by jitanram manjhi

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) द्वारा रविवार को गरीब महासम्मेलन शुरू किया जा रहा है। यह सम्मेलन पटना के गांधी मैदान में होगा। रैली के दौरान कोई हंगामा ना हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता...

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) द्वारा रविवार को गरीब महासम्मेलन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया है। रैली के दौरान कोई हंगामा ना हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

जीतनराम मांझी का कहना है कि यह गरीब महासम्मेलन सिर्फ दलितों का नहीं है बल्कि सभी गरीबों का है। इस सम्मेलन को हम पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस गरीब महासम्मेलन में राजद के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, सदानंद सिंह भी शामिल हो रहें हैं। एनडीए से अलग होने के बाद यह हम पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है। 

सम्मेलन से पहले शनिवार को हम की महिला शाखा ने बिहार सकार के खिलाफ थाली पीटकर आम लोगों से महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की। जीतनराम मांझी लगातार विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते आए हैं। उनका कहना है शराबबंदी का कानून पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!