बच्चों से कुकर्म करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 29 Aug, 2019 04:58 AM

serial rapist arrested for molesting children

किशोर की किडनैप ने एक ऐसे गुनाह से पर्दा उठा दिया जिसे सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए। मोहम्मद शाहिद (48) नामक यह हैवान मासूमों को किडनैप कर उनकी अर्धनग्न वीडियो बनाकर कुकर्म करता था। उसने जो खुलासे किए हैं उसे सुनकर पुलिस भी दंग है। तहकीकात...

नई दिल्ली: किशोर की किडनैप ने एक ऐसे गुनाह से पर्दा उठा दिया जिसे सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए। मोहम्मद शाहिद (48) नामक यह हैवान मासूमों को किडनैप कर उनकी अर्धनग्न वीडियो बनाकर कुकर्म करता था। उसने जो खुलासे किए हैं उसे सुनकर पुलिस भी दंग है। तहकीकात जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, फेहरिस्त उतनी ही लंबी होती जा रही है। 

सीरियल रेपिस्ट शाहिद को चांदनी महल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह छोटे बच्चे-बच्चियों को ही शिकार बनाता था। किडनैपिंग के बाद दुष्कर्म व कुकर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद ही उसकी सनक पूरी होती थी। पुलिस का अब इस बात पर फोकस है कि आखिर दिल्ली के अलावा और कितने शहरों में मासूमों को इसने अपना शिकार बनाया। दिल्ली-एनसीआर के मिसिंग बच्चों की डिटेल भी पुलिस चेक कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी जहां भी जाता था, वहां मासूम को टारगेट बना लेता था। आने वाले दिनों में इसकी संख्या और भी बढ़ सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त को एक नाबालिग किशोर के लापता होने की शिकायत चांदनी महल थाने में दर्ज हुई। किशोर की मां ने उसे रुपए नहीं दिए तो वह घर छोड़कर आया। 

पुलिस ने घर जाकर इस किशोर के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उसकी फोटो दिखायी गई। इस दौरान पुलिस को एक लड़के ने जानकारी दी कि शाहिद नाम के एक शख्स ने इस लड़के को अपने घर रख रखा है। यह पता चलने पर मंगलवार तड़के पुलिस ने आरोपी के घर दबिश डाली, जहां से इस लड़के को मुक्त कराया गया। लड़के को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसके साथ कुकर्म होने की पुष्टि हो गई। इस लड़के ने पुलिस को बताया आरोपी ने उसे परेशान देखा तो बात की। पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहिद के कब्जे से जो मोबाइल मिला है उनमें ढेरों पॉर्न क्लिप थीं। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह ब्लू फिल्में देखने का शौकीन है। शाहिद ने बताया कि मोबाइल क्लिप को देखते हुए मासूमों से दरिंदगी करता था। 

पुलिस इस बात से ताज्जुब है कि उसको अपने आस पड़ोस में सीधे-साधे युवक के तौर देखा जाता है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ज्यादातर वारदातें रात के अंधेरे में उसने अंजाम दी हैं। शाम ढलते ही या सुबह होने से पहले वह शिकार की तलाश में रहता था। ऐसे टाइम पर जहां लोगों की आवाजाही कम हो जाती थी, वह बच्चों को अपने चंगुल में फंसा लेता था। इसके निशाने पर घर के बाहर अकेले खेल रहे बच्चे व बच्चियां होती थीं। शाहिद की यह कोशिश होती थी कि वारदात के बाद वह कोई सबूत मौके पर न छोड़े। जिसके चलते वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ देता था। 

सेक्स के मामले में पूरी तरह साइको... 
पुलिस ने आरोपी को एक केस में कुछ महीने पहले भी गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर छोड़ अलग रहने लगी। आरोपी ने खुलासा किया वह अभी तक 10 बच्चों के साथ गंदा काम कर चुका है। उसके खिलाफ पुलिस को दो मुकदमे भी मिल चुके हैं। शाहिद सेक्स के मामले में पूरी तरह साइको हो चुका है। इसकी दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह किसी भी बच्चे को टॉफी, चॉकलेट या पैसों का लालच देकर अपने साथ ऐसी जगह ले जाता है जहां उसकी शैतानियत के आगे मासूम की चीख चारदीवारी में दबी रह जाए। यहां मासूम बच्चे से पहले अपनी हवस मिटाने की कोशिश करता है, जब वह नाकाम होता है तो उन बच्चों सुनसान जगहों पर छोड़ देता था। 

मुमकिन है ब्रेन मैपिंग टेस्ट...
जरूरत पडऩे पर पुलिस आरोपी शाहिद का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करा सकती है। उसके कबूलनामे से मासूमों के साथ बेहद डरावनी हकीकत खुलती जा रही है। बाहर से चुप सा रहने वाला शाहिद का दिमाग इस कदर खौफनाक होगा, यह सोचकर पुलिस भी सन्न है। मासूमों को देखकर साइको होने वाले शाहिद के बारे में दिल्ली-एनसीआर के अलावा अलीगढ़, बदायूं, गंजडुंडवारा और अन्य शहरों से जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि उसने यूपी पुलिस ने संपर्क साधा है। कुछ मामले में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं हुई। आरोपी पेशे से इलैक्ट्रिशिन है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!