Edited By Yaspal,Updated: 02 May, 2019 12:21 AM
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई उच्चतम न्यायालय की एक पूर्व महिला कर्मी द्वारा उन पर लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही तीन सदस्यीय आतंरिक समिति के सामने पेश हुए। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी...
नई दिल्लीः प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई उच्चतम न्यायालय की एक पूर्व महिला कर्मी द्वारा उन पर लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही तीन सदस्यीय आतंरिक समिति के सामने पेश हुए। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने कहा , ‘‘प्रधान न्यायाधीश को एक अनुरोध पत्र जारी कर उन्हें समिति के सामने आने को कहा गया था। उस अनुरोध पर वह इस मामले में समिति के सामने पेश आए। '' आंतरिक जांच के अगुवा उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े हैं तथा न्यायमूर्ति इंदू मल्होत्रा और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी उसकी दो अन्य सदस्य हैं।
आरोप लगाने वाली महिला मंगलवार को जांच समिति के समक्ष फिर से पेश होने से इनकार कर दिया और वकील की मौजूदगी की मंजूरी नहीं मिलने समेत कई मुद्दों पर आपत्ति उठायी।