Edited By vasudha,Updated: 23 Jun, 2018 03:25 PM
हिंद महासागर स्थित अफ्रीकी द्वीप-समूह देश सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फोरे ने आज यहां महात्मा गांधी के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम) का दौरा किया...
नेशनल डेस्क: हिंद महासागर स्थित अफ्रीकी द्वीप-समूह देश सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फोरे ने आज यहां महात्मा गांधी के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम) का दौरा किया। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे फोरे ने पहले साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान उन्होंने चरखा भी चलाया।
फोरे आईआईएम अहमदाबाद परिसर भी गये जहां उन्होंने अपने पूर्व परिचित मित्र और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर इरोल डिसूजा के साथ मुलाकात करने के साथ ही परिसर का भ्रमण भी किया। राष्ट्रपति गोवा रवाना होने के पहले गांधीनगर स्थित गुजरात विधिविज्ञान विश्वविद्यालय यानी जीएफएसयू भी जायेंगे। वहां प्रशिक्षण ले रह अपने देश के एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों से भी रूबरू मिलेंगे। ज्ञातव्य है कि फोरे की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब उनके देश की संसद ने वहां के एक द्वीप में भारत के साथ संयुक्त नौसैनिक अड्डा स्थापित करने के प्रस्ताव को कथित तौर पर खारिज कर दिया है।