शाह और नड्डा ने दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, बोले- महान देशभक्त को हमारा नमन

Edited By vasudha,Updated: 25 Sep, 2020 10:50 AM

shah and nadda remember deendayal upadhyay

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शुक्रवार को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल की आज 104वीं जयंती है...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शुक्रवार को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल की आज 104वीं जयंती है। 

PunjabKesari

शाह ने पंडित दीनदयाल को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्यायजी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। 

PunjabKesari

शाह ने कहा कि एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल को जयंती पर नमन करते हुए कहा उनकी प्रदान की गई एकात्म मानववाद और अंत्योदय की प्रगतिशील द्दष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है।

PunjabKesari

पंडित दीनदयाल की आज 104वीं जयंती है। नड्डा ने पंडित दीनदयाल को नमन करते हुए लिखा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व प्रखर विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके द्वारा प्रदान की गई एकात्म मानववाद व अंत्योदय की प्रगतिशील द्दष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!