शाह को गृह, जेतली की जगह पीयूष

Edited By vasudha,Updated: 25 May, 2019 11:44 AM

shah gets home piyush replaces jaitley

मोदी के नाम पर और राष्ट्रवाद की लहर में इस बड़ी जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकत्र्ताओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार में नए कैबिनेट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है...

नेशनल डेस्क: मोदी के नाम पर और राष्ट्रवाद की लहर में इस बड़ी जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकत्र्ताओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार में नए कैबिनेट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ पुराने चेहरों को आराम दिया जा सकता है। इसी के साथ पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम भी जल्द ही तय किया जा सकता है। भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले जा सकते हैं, वहीं जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं को अहम जगह मिल सकती है।
PunjabKesari

मोदी कैबिनेट में गुजरात के गृह मंत्री रह चुके अमित शाह भाजपा की इस शानदार जीत में एक बार फिर चाणक्य के तौर पर उभरे हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में शानदार जीत के बाद लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी शानदार रणनीति और मेहनत का प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाकर ईनाम दिया जा सकता है। उन्हें गृह मंत्रालय सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसा हुआ तो फिर राजनाथ सिंह का मंत्रालय बदल जाएगा। पिछले 5 सालों में हर मोर्चे पर सफलता का दावा करने वाली मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर न केवल विपक्ष के बल्कि अर्थशास्त्रियों और आलोचकों के भी निशाने पर रही है। पिछले लंबे समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि गोयल को वित्त मंत्रालय सौंपा जाए और जेतली के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राज्यमंत्री बना दिया जाए या फिर कोई हल्का मंत्रालय दिया जाए। 

PunjabKesari
स्मृति व रविशंकर को मिल सकते हैं अहम मंत्रालय
स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्हें इसका ईनाम मिल सकता है।  रविशंकर प्रसाद भी पहली बार लोकसभा पहुंच रहे हैं। वह पहले भी प्रमुख मंत्रालय संभाल चुके हैं और इस बार भी उन्हें कोई महत्वपूर्ण मंत्रालय मिल सकता है। 

PunjabKesari
नड्डा व गडकरी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 
भाजपा की पारंपरिक सीट गुजरात के गांधीनगर से रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले अमित शाह को अगर गृह मंत्री बनाया जाता है तो पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी खाली होगी। इसको लेकर भी सियासी चर्चा जोरों पर है। ऐसे में एक चर्चा जे.पी. नड्डा व नितिन गडकरी के नाम की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!