चंद्रबाबू नायडू पर शाह ने साधा निशाना, बताया- पलटीमार मुख्यमंत्री

Edited By Yaspal,Updated: 04 Feb, 2019 09:05 PM

shah over chandrababu naidu said the chief minister

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को ‘‘देश का पलटीमार मुख्यमंत्री’’ करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को ‘‘देश का पलटीमार मुख्यमंत्री’’ करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं और तेदेपा को गठबंधन में कभी जगह नहीं मिलेगी।
PunjabKesari
श्रीकाकुलम जिले के पलासा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण की राज्यव्यापी बस यात्रा का उद्घाटन करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ‘‘देश के पलटीमार मुख्यमंत्री’’ (यू-टर्न सीएम) के तौर पर जाने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने हर चीज पर अनगिनत बार अपने रुख में बदलाव किया है। शाह ने कहा, ‘‘वह (1978 में) कांग्रेस विधायक चुने गए और बाद में (1983 में) तेदेपा में चले गए।’’
PunjabKesari
भाजपा अध्यक्ष ने नायडू पर आरोप लगाया कि सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए वह 1998 में उस वक्त एनडीए में शामिल हो गए जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। फिर 2004 में जब भाजपा हारी तो वह एनडीए का साथ छोड़ गए। शाह ने कहा कि फिर नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देखकर नायडू 2014 में मोदी के चरणों में गिर पड़े और एनडीए में लौट आए।
PunjabKesari
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब नायडू को पता चला कि आंध्र प्रदेश के लोग उनके ‘भ्रष्टाचार’ एवं ‘कुशासन’ से काफी नाराज हैं तो वह एनडीए से बाहर चले गए और भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधने लगे। उन्होंने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के लोग आपके भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। वे आपके बेटे को आपका उत्तराधिकारी (मुख्यमंत्री) बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। तो सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए आपने एनडीए छोड़ा है।’’
PunjabKesari
शाह ने कहा, ‘‘अब वह कांग्रेस के साथ चले गए हैं और तेलंगाना में हालिया चुनाव भी लड़ा।’’ उन्होंने लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने की खातिर वोट देने की अपील की और कहा कि वह ‘‘चंद्रबाबू नायडू को एनडीए में कभी नहीं आने देंगे। हमारे दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।’’     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!