छत्तीसगढ़ में बोले शाह- CM रमन सिंह है अपराजेय योद्धा

Edited By vasudha,Updated: 14 Oct, 2018 01:27 PM

shah praise raman singh

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करीब 15 साल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ़ रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें अपराजेय योद्धा करार दिया है। शाह ने राजधानी रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के ऑडिटोरियम में...

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करीब 15 साल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ़ रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें अपराजेय योद्धा करार दिया है। शाह ने राजधानी रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। 
PunjabKesari
इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ काम किया है लेकिन शाह सबसे मेहनती अध्यक्ष हैं। उनके प्रयासों से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइक को भाजपा में वापस लाने में सफलता मिली है जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। दरअसल उइके ने शनिवार को बिलासपुर में भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के कई बड़े नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
PunjabKesari

भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की ढाई दिन की यात्रा समाप्त होने के बाद रविवार और सोमवार को चुनावी राज्य मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा जबकि मध्य प्रदेश में एक चरण में 28 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में भाजपा 2003 से सत्ता में है। इस वर्ष सात दिसंबर को डॉ़ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल का 15 वर्ष पूरा हो जायेगा। भाजपा को दोनों राज्य में 15 साल के शासन के बाद इस वर्ष के चुनावों में कठिन चुनौतियों का  सामना करना पड़ सकता है। तेल की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर सत्ता विरोधी लहर तेज है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!