Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2018 12:11 AM
वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं लोकसभा के उप सभापति एम थंबिदुराई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को तमिलनाडु में भ्रष्टाचार के एक भी मामले को साबित करने की चुनौती दी है। थंबिदुराई ने भाजपा अध्यक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि तमिलनाडु उन...
करूर : वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं लोकसभा के उप सभापति एम थंबिदुराई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को तमिलनाडु में भ्रष्टाचार के एक भी मामले को साबित करने की चुनौती दी है। थंबिदुराई ने भाजपा अध्यक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि तमिलनाडु उन राज्यों में शामिल है जहां भ्रष्टाचार के सबसे अधिक मामले हैं।
उन्होंने शनिवार को कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्नाद्रमुक के अच्छे मित्र है लेकिन इसकी वजह से हम भाजपा नेताओं के झूठे आरोपों को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा,भाजपा ने कहा है कि यदि वह केंद्र की तरह राज्य में भी सत्ता आती है तो भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी। पहले वह यह बताए कि उसने कितने भ्रष्टाचार के मामलों को प्रकाश में लाया है और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की है।