भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत हुए सिद्धारमैया:  शाह

Edited By vasudha,Updated: 13 Apr, 2018 05:16 PM

shah says bjp popular in karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य में पार्टी का प्रचार करने गए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सिद्दारामैया सरकार पर जमकर भड़ास निकाली...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य में पार्टी का प्रचार करने गए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सिद्दारामैया सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्यमंत्री घबरा गए हैं और इसी कारण वह दो सीटों से विधानसभा चुनाव लडऩे की सोच रहे हैं। 

सिद्दारामैया सरकार के खिलाफ जनता में रोष 
भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को योद्धा रानी चेनमा की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से कहा कि 12 राज्य की जनता में सिद्दारामैया की सरकार को लेकर काफी रोष है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री घबरा गए हैं और वह अपनी वर्तमान सीट चामुंडेश्वरी के अलावा कोई और सीट से भी चुनाव लडऩे का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 मई को होने वाले राज्यसभा मतदान के लिए भाजपा की स्थिति दिनों दिन मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस के पांच वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार से राज्य की जनता बुरी तरह त्रस्त है और वह सिद्धारामैया की सरकार को उखाड़ फेंकने और मतदाता स्वच्छ प्रशासन के लिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। 

राज्य में भाजपा की बढ़ी मजबूती 
शाह ने कहा कि भाजपा बी एस येद्दयुरप्पा की अगुवाई में सत्ता पर काबिज होने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी निश्चित रूप से कर्नाटक में सत्ता में आयेगी और राज्य की जनता को अच्छा और पारदर्शी शासन देगी। भाजपा अध्यक्ष शाह पहली बार किट्टूर आये हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को रानी चेन्नमा पर गर्व है। रानी चेन्नमा अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने में आगे रहीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!