BJP के सत्ता में आने पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को हटा दिया जाएगा : अनुराग ठाकुर

Edited By shukdev,Updated: 04 Feb, 2020 07:03 PM

shaheen bagh protesters will be removed when bjp comes to power anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आठ फरवरी के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र है।...

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आठ फरवरी के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र है। इस बयान से कुछ दिन पहले चुनाव रैली के दौरान विवादित बयान देने के लिए ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। 

ठाकुर ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में कहा, “जब दिल्ली के लोग कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) के पक्ष में अपना वोट डालेंगे और 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद, शाहीन बाग (प्रदर्शन स्थल) साफ कर दिया जाएगा।” वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर उस वक्त 72 घंटे की रोक लगा दी थी जब उन्होंने “देश के गद्दारों को गोली मारने” का भड़काऊ नारा लगाने के लिए भीड़ को उकसाया था और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को भला-बुरा कहा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!