महापुरुषों की मूर्तियां तोडऩा दुर्भाग्यपूर्ण: शरद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 04:33 PM

sharad yadav assembly elections lenin supreme court

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने देश के विभिन्न भागों में ऐतिहासिक हस्तियों की प्रतिमायें तोड़े जाने की घटनाओं को देश के लिए खतरा बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। जदयू के बागी नेता यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा में विधानसभा...

 नई दिल्ली: वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने देश के विभिन्न भागों में ऐतिहासिक हस्तियों की प्रतिमायें तोड़े जाने की घटनाओं को देश के लिए खतरा बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। जदयू के बागी नेता यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वामपंथी नेता लेनिन की प्रतिमा को ढहाना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर हमला है। यादव ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुये कहा ‘‘भगत सिंह और उनके कामरेड साथी लेनिन से प्रेरित थे, जबकि भाजपा और उससे जुड़े संगठन किससे प्रेरित हैं, इस पर सावालिया निशान है। जो कुछ भी हुआ, वह देश के लिये बहुत खतरनाक है।’’

यादव ने अयोध्या मामले में मध्यस्थता कर रहे श्री श्री रविशंकर की भी उनकी कथित भड़काऊ बयानबाजी के लिए आलोचना की। उन्होंने श्री श्री रविशंकर के बारे में एक अन्य ट्वीट में कहा ‘‘यह वही व्यक्ति हैं जिसने अपने एक कार्यक्रम के लिए यमुना के तटीय क्षेत्र को तहस-नहस कर दिया था और एनजीटी ने उनके विरुद्ध टिप्पणी की थी और अब उन्होंने अदालत में लंबित राम मंदिर मामले के बारे में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है। आध्यात्मिक गुरुओं के भेष में इस तरह के बाबाओं को हमारे देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि श्री श्री रविशंकर ने हाल ही में कहा था कि अयोध्या में मंदिर मस्जिद विवाद से जुड़े मामले का उच्चतम न्यायालय से कोई भी फैसला आने पर देश सामाजिक टकराव बढऩा तय है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!