शशि थरूर का विवादित बयान, कहा- अच्छा हिंदू अयोध्या में नहीं चाहता राम मंदिर

Edited By vasudha,Updated: 15 Oct, 2018 02:34 PM

shashi tharoor controversial statement on ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर का मसला एक बार फिर सुर्खियों में है। इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। इसी बीच, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। थरूर ने कहा है कि अच्छा हिंदू ​विवादित स्थान पर राम मंदिर नहीं चाहेगा। उनके इस बयान...

नेशनल डेस्क: अयोध्या में राम मंदिर का मसला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। इसी बीच, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। थरूर ने कहा है कि अच्छा हिंदू ​विवादित स्थान पर राम मंदिर नहीं चाहेगा। उनके इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
PunjabKesari
कांग्रेस नेता ने चेन्नई में आयोजित 'द हिंदू लिट फॉर लाइफ डायलॉग 2018' में कहा कि हिंदू लोग अयोध्या में भगवान राम का जन्म स्थान मानते हैं। इसलिए कोई भी अच्छा व्यक्ति दूसरों के ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहेगा। वहीं, थरूर के इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा जवाब दिया है। 

PunjabKesari
स्वामी ने कहा कि थरूर का बयान कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाएगा। वह अपने नेता के बयान से दूरी बना लेगी। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में थरूर के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है, उन्हें जेल होगी। राम मंदिर और हिंदुत्व के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सभी संत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होते देखना चाहते हैं। 
PunjabKesari

वहीं, भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार ऐसा बयान इसलिए दे रहे हैं, ताकि अयोध्या में मंदिर न बने। जानबूझ कर एक समुदाय को संदेश देना चाहते हैं कि राम मंदिर नही बनने देंगे। गौरतलब है कि अयोध्या विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। कोर्ट में 29 अक्टूबर से इस पर सुनवाई शुरू होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!