Edited By vasudha,Updated: 18 Mar, 2019 05:10 PM
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी कठिन अंग्रेजी और जल्दी न समझ आने वाले शब्दों के लिए जाने जाते हैं। उनके पिटारे से एक ना एक ऐसा शब्द निकलते हैं जिसे लेकर वे सुर्खियों में आ जाते हैं...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी कठिन अंग्रेजी और जल्दी न समझ आने वाले शब्दों के लिए जाने जाते हैं। उनके पिटारे से एक ना एक ऐसा शब्द निकलते हैं जिसे लेकर वे सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर उनका ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका लोग जमकर मजाक बना रहे हैं।
दरअसल 15 मार्च को थरूर ने ट्विटर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उत्तर भारतीयों की दक्षिणी भाषाओं की अनदेखी का परिणाम! अहमदाबाद के प्रसिद्ध रेस्टूरेंट चेन ने हाल ही में अपना आउटलेट कोच्ची में खोला है। लेकिन यह होटल ग्राहकों के लिए काफी संघर्ष कर रहा है। यदि वे एक मलयालम भाषी से पूछेंगे, तब वे समझ सकेंगे कि ऐसा क्यों है!
ट्वीट वायरल होते ही लोगों ने कांग्रेस नेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने इस ट्वीट में दो गलतियों पर ध्यान दिलाया। पहली तो यह कि अहमदाबाद उत्तर भारत में नहीं है। दूसरा थरूर ने Ahmedabad की जगह Ahmadabad लिख दिया। इन गलतियों पर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।