केजरीवाल को मिला भाजपा के शत्रु का साथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2018 08:19 PM

shatrudhana also came down in support of kejriwal

भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्र सिन्हा मोदी सरकार पर हमला करते रहते हैं, और पार्टी को मुसीबत में डालते रहते हैं। शत्रुघ्र सिन्हा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने दिल्ली ...

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्र सिन्हा मोदी सरकार पर हमला करते रहते हैं, और पार्टी को मुसीबत में डालते रहते हैं। शत्रुघ्र सिन्हा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए शनिवार को कहा कि जो पार्टी खुद लंबे समय तक यह मांग करती रही है वही अब इसका विरोध कर रही है।

सिन्हा ने ट्वीट किया ‘जन नेता एवं भद्र राजनीतिज्ञ अरविंद का धरना सब कुछ कह रहा है। महोदय ,भाजपा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग मजबूती से उठाती रही है और जब अरविंद यह मांग कर रहे हैं तो उसका कड़ा विरोध क्यों किया जा रहा है। उन्होंन किसी का उल्लेख किए बिना कहा कि इस मुद्दे पर अपना अहम छोडऩा चाहिए। उनका इशारा संभवत: भाजपा नेतृत्व एवं केन्द्र सरकार की ओर है।

उन्होंने लिखा हमे दिल्ली और उसकी जनता के लिए अपना अहम छोड़ देना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो फिल्म रोटी का यह गाना सच साबित होगा कि यह पब्लिक है सब जानती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की उचित शिकायतों का जल्दी समाधान करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल और उनके तीन मंत्री दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और कुछ अन्य मांगों को लेकर पिछले छह दिन से उपराज्यपाल के आवास पर धरने पर बैठे हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!