Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 11:59 AM
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को आयकर चौराहा स्थित गार्डिनियर अस्पताल परिसर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। भाजपा नेता द्वारा आयोजित भोज में पार्टी का कोई भी नेता शामिल होने नहीं आया। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा...
पटनाः भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को आयकर चौराहा स्थित गार्डिनियर अस्पताल परिसर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया।
भाजपा नेता द्वारा आयोजित भोज में पार्टी का कोई भी नेता शामिल होने नहीं आया। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा पार्टी के सभी विधायकों, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला अध्यक्षों को आमंत्रण भेजा गया था। इसके बावजूद भोज में केवल डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू ही शामिल हुए।
सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस समारोह में पटना शहर के पार्टी के चारों विधायकों का बैनर भी लगाया गया था। भाजपा नेता द्वारा सभी तैयारियां करने के बावजूद पार्टी के कार्यकर्त्ता भोज में शामिल नहीं हुए जिस कारण समारोह में कोई चहल-पहल नजर नहीं आई।