गुपचुप शादी अटेंड करने लाहौर पहुंच गए शत्रुघ्न सिन्हा, Video देख भड़के लोग
Edited By vasudha,Updated: 21 Feb, 2020 12:53 PM
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और गुजरे जमाने के सिने कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा का विवादों से पुराना नाता है। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर नया विवाद पैदा हो सकता है। दरअसल...
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और गुजरे जमाने के सिने कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा का विवादों से पुराना नाता है। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर नया विवाद पैदा हो सकता है। दरअसल सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी में शरीक होने पहुंचे, जिन्हे देख लोग हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार सिन्हा पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी में शिरकत के लिए लाहौर पहुंचे थे। खबरों की मानें तो वह दो दिन के लिए पाकिस्तान आए हैं और वह यहां कुछ राजनेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि उनके पाकिस्तान जाने को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान मीडिया द्वारा जारी किए गए वीडियो में सिन्हा, पाकिस्तानी अदाकारा रीमा खान के साथ नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तानी मीडिया ने सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि विवाह समारोह में मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने अपने बीच सिन्हा को पाया, दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच, सिन्हा की मौजूदगी से उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ है। जहां पाक के लोग उनका वहां पहुंचने से खुश हैं तों वहीं भारतीय इससे नाराज दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सिन्हा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें देशद्रोही बता रहा है तो कोई उन्हें गंदी राजनीति करने वाला बोल रहा है।
Related Story
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत
Loksabha Election 2024 Live: यूपी में पहले चरण के आठ सीटों पर मतदान हुआ संपन्न, जानिए कहां कितनी...
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को लेंगे चार्ज
अमित शाह का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने 23 साल में बिना छुट्टी लिए देश की सेवा की
Lok Sabha Election 2024: पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान खत्म, शाम पांच बजे तक हुई 60% वोटिंग
UP: इटावा में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे पिता समेत दो पुत्रों की रोड एक्सीडेंट में मौत, सदमे...
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग, बिहार में सबसे कम...जानें क्या है...
'हमें डराओ मत, आपकी दादी ने मुझे डेढ़ साल जेल में रखा है' CM विजयन का राहुल पर पलटवार
Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, जानिए कहां कितने प्रतिशत...
शादी में फोटो खींचने पर हुआ विवाद, रोड पर मिला बहनोई का शव