शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलों पर लगाया विराम, नहीं छोड़ेंगे भाजपा

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 May, 2018 08:34 AM

shatrughan sinha said will not leave bjp

भाजपा के ‘शत्रु’ अभी भाजपा को नहीं छोड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए 3 दशकों से ज्यादा वक्त दिया है। उन जैसे कार्यकर्त्ताओं की वजह से भाजपा 2 सीटों से बढ़कर आज इतनी बड़ी पार्टी बनी है। बिहार की पटना साहिब सीट से...

पटना: भाजपा के ‘शत्रु’ अभी भाजपा को नहीं छोड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए 3 दशकों से ज्यादा वक्त दिया है। उन जैसे कार्यकर्त्ताओं की वजह से भाजपा 2 सीटों से बढ़कर आज इतनी बड़ी पार्टी बनी है। बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद सिन्हा पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया कि बाहर का रास्ता दिखाए जाने से पहले ही अपने मेंटर यशवंत सिन्हा की तरह भाजपा के शत्रु को भी पार्टी छोड़ देनी चाहिए इसलिए अब सवाल खड़ा होता है कि अभिनेता से नेता बने सिन्हा 2019 में क्या करेंगे। अफवाहों का बाजार गर्म है कि भाजपा उन्हें टिकट नहीं देगी।

हालांकि उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने गंभीर तरीके से संकेत दे दिए हैं कि वह अपनी सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में सिन्हा ने कहा कि मैं रिलैक्स हूं क्योंकि मेरे पास कई विकल्प हैं। हालांकि इस पर उन्होंने कुछ भी साफ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि देश की ज्यादातर पार्टियों ने संपर्क साधा है इसलिए उनके पास भाजपा के अलावा भी विकल्प हैं। इस बात की संभावना है कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!