शीला दीक्षित आज संभाल सकती हैं पद, कांग्रेस को खड़ा करने की चुनौती

Edited By Pardeep,Updated: 16 Jan, 2019 12:58 AM

sheila dikshit can handle the post today the challenge of standing congress

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हाल ही में नियुक्त की गईं शीला दीक्षित 16 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण कर सकती हैं। इस मौके पर पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली और अन्य वरिष्ठ...

नई दिल्लीः दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हाल ही में नियुक्त की गईं शीला दीक्षित 16 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण कर सकती हैं। इस मौके पर पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली और अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक शीला दीक्षित जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा कर सकती हैं। उन्होंने एक बयान में यह कह दिया है कि वे दो या तीन बार विधायक रहे कांग्रेस के लोगों के अनुभव को इस्तेमाल करना चाहती हैं। इससे संकेत मिलता है कि उनकी नई टीम में उनके पुराने वफादार साथियों के शामिल रह सकते है।

मंगत राम सिंघल को कोषाध्यक्ष के रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इनके अलावा डॉ. एके वालिया, जयकिशन, मतीन अहमद, राजकुमार चौहान और बलराम तंवर को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। संगठन के मुताबिक दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिहाज से सात महासचिव और सत्तर विधानसभा सीटों के 70 सचिव बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 14 जिलों में उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!