राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शीला दीक्षित ने 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियां की भंग

Edited By vasudha,Updated: 29 Jun, 2019 10:42 AM

sheila dikshit dissolved the congress committees

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर हुई कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सभी 280 ब्लाक...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर हुई कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सभी 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्षों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
PunjabKesari

माना जा रहा है कि दीक्षित ने लोकसभा चुनाव 2019 में हार के कारणों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। संभव है कि आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस की जिला समितियों को भी भंग कर दिया जाए। दरअसल, यह पूरी कवायद प्रदेश संगठन का पुनर्गठन किए जाने की एक तैयारी मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है और उसे ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किए जाने की तैयारी चल रही है। 
PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक यह बैठक गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर हुई। इसमें प्रभारी पीसी चाको, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ और राजेश लिलोठिया, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अजय माकन, जयप्रकाश अग्रवाल और अरविंदर सिंह लवली और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस के प्रदर्शन और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। 

PunjabKesari
सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के मूड को भांपते हुए दिल्ली से लोकसभा चुनाव लडऩे वाले किसी भी उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान आपसी खींचतान की बात का जिक्र तक नहीं किया। एक तरीके से उनका यह कहना था कि संभवत: हमारी ओर से ही कोई कमी रह गई कि जनता की नब्ज नहीं टटोल सके। इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया, जिस पर गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!