राहुल गांधी पहले खुद को और अपनी मां को तो ED से बचा लें....कांग्रेस नेता के 'देशद्रोही' ट्वीट पर BJP MP रमा देवी का पलटवार

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Aug, 2022 04:00 PM

sheohar bjp mp rama devi rahul gandhi sonia gandhi ed

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया वाले ट्विट को लेकर एक नई सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर बीजेपी नेता और शिवहर सांसद रमा देवी  ने पलटवार किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया वाले ट्विट को लेकर एक नई सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर बीजेपी नेता और शिवहर सांसद रमा देवी  ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि तिरंगा झंडा किसी का अधिकार नहीं ये तो राष्ट्र का एक प्रतीक है। राहुल गांधी को नहीं समझ आ रहा कि तिरंगा को क्यों फहराया जाएगा? वो पहले खुद को और अपनी मां को तो ED से बचा लें।

दरअसल, सांसद रमा देवी ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल से बात करते हुए  कहा कि राहुल गांधी की मम्मी (मां) कहां जाएंगी, जेल जाएंगी या सेल में रहेंगी। पहले वो उन्हें तो बचा लें। इतने घोटाले हुए हैं तो देशद्रोही ये हैं ना कि हमारे तिरंगा झंडा उठाने वाले हैं। तिरंगा झंडा किसी का अधिकार नहीं ये तो राष्ट्र का एक प्रतीक है, चिन्ह है। देश का एक बहुत बड़ा सम्मान है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट में  लिखा, कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आजादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!