शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का है केस

Edited By Pardeep,Updated: 20 Jul, 2021 06:22 AM

shilpa shetty s husband raj kundra crime branch arrested

मुंबईः कारोबारी एवं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर पोर्न फिल्मों का निर्माण करने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari
मुंबई पुलिस आयुक्त ने एक बयान में कहा कि कुंद्रा (45) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद अपराध शाखा ने कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि कुंद्रा इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। 

उन्होंने कहा,‘‘फरवरी 2021 में मुंबई अपराध शाखा में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने का मामला दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह इसमें मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस बारे में पर्याप्त सबूत हैं।'' 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!