12 साल के बच्चे का कमाल, समुद्री जीव को बचाने के लिए डिजाइन किया जहाज

Edited By vasudha,Updated: 23 Jan, 2019 04:22 PM

ship designed by 12 year old child to save sea creatures

आजकल के बच्चे काफी एडवांस हो गए हैं, बचपन में ही उनका हुनर दिख जाता है। कई बार वह कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी हम कल्पना भी नहीं ​कर सकते। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है 12 साल के हाजिक काजी ने जिसने समुद्री जीव को बचाने के लिए जहाज का मॉडल तैयार किया है...

नेशनल डेस्क:  आजकल के बच्चे काफी एडवांस हो गए हैं, बचपन में ही उनका हुनर दिख जाता है। कई बार वह कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी हम कल्पना भी नहीं ​कर सकते। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है 12 साल के हाजिक काजी ने जिसने समुद्री जीव को बचाने के लिए जहाज का मॉडल तैयार किया है।
PunjabKesari

दरअसल देश में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए हाजिक काजी ने एक शिप डिजाइन किया है,  जिसका नाम एरविस रखा है। इस शिप के जरिए जरिए जल प्रदूषण को कम करने और समुद्री जीव-जंतु और पौधे को बचाने में मदद मिलेगी। हाजिक ने बताया कि मैंने कुछ डॉक्युमेंट्री देखीं और महसूस किया कि समुद्र के जीव-जंतुओं पर कचरे का कितना असर होता है। मैंने सोचा कि कुछ करना चाहिए। 

PunjabKesari
12 साल के काजी ने बताया कि हम जो मछली खाने में खाते हैं, वह समुद्र में प्लास्टिक खा रही हैं इसलिए एक तरह से हम भी समुद्र की गंदगी खा रहे हैं। इसलिए मैंने एक जहाज का डिजाइन तैयार किया, जो समुद्र की गंदगी साफ करेगा। यह जहाज सेंट्रीपेटल फोर्स का इस्तेमाल करके कचरे को खींच लेगा। इसके बाद यह पानी, मरीन लाइफ और कचरे को अलग-अलग करेगा। मरीन लाइफ और पानी को वापस समुद्र में भेज दिया जाएगा जबकि प्लास्टिक वेस्ट को 5 अलग-अलग भागों में बांटा जाएगा। 

PunjabKesari
हाजिक ने अपने इा डिजाइन को कई अंतरराष्ट्रीय मंच जैसे टेडएक्स और टेड8 पर लोगों के सामने रखा, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। काजी का दावा है कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए जहाज के बेस से एक मशीन जुड़ी होगी जो समुद्र से प्लास्टिक कचरे को खींचकर इसे साइज के अनुसार बांटने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि जब वह 9 साल के थे तब उनके दिमाग में यह आइडिया आया। वह समुद्री जीव जंतुओं के लिए कुछ करना चाहते थे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!