क्या चीन के खिलाफ भी सर्जिकल हमले किए जाएंगे: शिवसेना

Edited By ,Updated: 05 Nov, 2016 03:40 PM

shiv sena  pakistan  surgical  samna

शिवसेना ने आज केंद्र सरकार से सवाल किया कि पाकिस्तान आधारित आतंकी ठिकानों की तरह क्या चीन के खिलाफ भी सर्जिकल हमले किए जाएंगे।

मुंबई: शिवसेना ने आज केंद्र सरकार से सवाल किया कि पाकिस्तान आधारित आतंकी ठिकानों की तरह क्या चीन के खिलाफ भी सर्जिकल हमले किए जाएंगे।  पार्टी ने कहा, ‘‘समय आ गया है कि (भारतीय सीमा में) चीन की घुसपैठ की आेर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। चीन के खिलाफ उसी तरह का सर्जिकल हमला मुंहतोड़ जवाब होगा जैसे हमला पाकिस्तान के खिलाफ किया गया था।’’  उसने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘‘(चीन के खिलाफ) एेसा कोई हमला किया जाएगा?’’ 
 

शिवसेना ने कहा, ‘‘जब कोई रैलियों में पाकिस्तान के खिलाफ बोलता है तो उसे जवाब में तालियां मिलती हैं। ताली बजाने की इस सोच से बाहर निकलने और चीन की घुसपैठ की आेर ध्यान देने की जरूरत है।’’  संपादकीय में कहा गया है, ‘‘लद्दाख से अरूणाचल और सिक्किम तक चीन की कार्रवाइयों पर कई वर्षों से कोई ध्यान नहीं दिया गया। असली सवाल यह है कि चीन को कौन रोकेगा।’’  उसने कहा, ‘‘करीब 60 चीनी सैनिक हमारी सीमा में घुसते हैं और विकास के कार्य रोक देते हैं। इसका क्या अर्थ निकाला जाना चाहिए।’’ 
 

शिवसेना ने कहा, ‘‘हमारे बड़बोले रक्षा मंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि इन चीनी सैनिकों के खिलाफ हमारे सैनिकों ने क्या कार्रवाई की है।’’  उसने कहा, ‘‘पाकिस्तान को चेताना काफी नहीं है। रक्षा मंत्री का काम चीन के साथ सीमा की रक्षा करना भी है।’’ 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!