शिवसेना ने लोकसभा में अपना मुख्य सचेतक बदला, सांसद भावना गवली की जगह राजन विचारे हुए नामित

Edited By rajesh kumar,Updated: 06 Jul, 2022 05:45 PM

shiv sena changed its chief whip in lok sabha

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को राजन विचारे को सांसद भावना गवली की जगह लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नामित किया।

नेशनल डेस्क: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को राजन विचारे को सांसद भावना गवली की जगह लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नामित किया। यह जानकारी शिवसेना नेता संजय राउत ने दी।

राउत ने संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि शिवसेना संसदीय दल ने राजन विचारे, सांसद (लोकसभा) को भावना गवली, सांसद (लोकसभा) के स्थान पर लोकसभा में तत्काल प्रभाव से मुख्य सचेतक नामित किया है।''

राउत शिवसेना संसदीय दल के नेता हैं। गवली महाराष्ट्र में यवतमाल-वाशिम लोकसभा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह शिवसेना के उन सांसदों में से एक हैं जिन्होंने सुझाव दिया था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के बीच शिवसेना को फिर से भाजपा के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!