शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- लोकसभा चुनाव में लगेगा बड़ा झटका

Edited By Yaspal,Updated: 02 Aug, 2018 08:51 PM

shiv sena is a big target on bjp said big blow to the ls elections

शिव सेना ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 के लोकसभा के चुनाव में विमुद्रीकरण जैसा झटका लगेगा।

मुंबईः शिव सेना ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 के लोकसभा के चुनाव में विमुद्रीकरण जैसा झटका लगेगा। शिव सेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना के आज के संपादकीय में लिखा है कि चुनावी हवा सभी राज्यों में विपक्षी गठबंधन के पक्ष में बह रही है और जनता ने पिछले एक-डेढ़ वर्ष से भाजपा को झटका देने का मन बना लिया है।

PunjabKesari

भाजपा को दिल्ली पहुंचने के रास्ते में सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से लगेगा। ठीक इसी तरह की रिपोर्ट बिहार से भी आ रही है। बिहार में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन बना रहे हैं। केन्द्र में सत्ता बदलने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थति खराब हो सकती है।

PunjabKesari

पिछले चुनाव में भाजपा को 80 में से 71 सीटें मिली थी। इस बार के चुनाव में जुमलों और वादों से काम नहीं होगा। भाजपा जाति विभाजन और ध्रुवीकरण का खेल खेल सकती है। लोगों में संदेश जा रहा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।

PunjabKesari

जनता ने आपको उनका काम करने के लिए चुना है। जो लोग महसूस कर रहे हैं कि उन्हें ठगा गया है, उन्हें पता है कि भाजपा को किस तरह सबक सिखाना है। संपादकीय में आगे लिखा है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान और देश के अन्य राज्यों में अशांति बढ़ी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!