शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस दो फाड़

Edited By ,Updated: 25 Feb, 2017 07:03 PM

shiv sena on the issue of support to the congress split down

शिवसेना के उम्मीदवार को मुंबई का महापौर बनने के लिए समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद उभर आया है क्योंकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसका...

मुंबई : शिवसेना के उम्मीदवार को मुंबई का महापौर बनने के लिए समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद उभर आया है क्योंकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसका कड़ा विरोध किया है। पार्टी के पूर्व महानगर प्रमुख गुरुदास कामत ने कहा, ‘‘बीएमसी में शिवसेना से किसी तरह का गठबंधन करने या उसे परोक्ष समर्थन देने पर किसी तरह की चर्चा का मैं कड़ा विरोध करता हूं।’’

भाजपा से समर्थन वापसी पर ही समर्थन देगी कांग्रेस
बीएमसी चुनावों में खंडित जनादेश आने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस में विचार चल रहा है कि इसे मुंबई का महापौर शिवसेना के उम्मीदवार को बनाने पर विचार करना चाहिए। भगवा खेमे में दरार को और चौड़ा करने के लिए इसे कांग्रेस की चाल माना जा रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कल संकेत दिया कि शिवसेना पहले भाजपा नीत सरकार से बाहर निकले और उसके बाद उनकी पार्टी निर्णय करेगी।

संजय निरुपम और गुरुदास कामत में है मतभेद
निकाय चुनावों से पहले महानगर कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम का कामत से मतभेद रहा। कामत ने कहा कि पार्टी ने शिवसेना और भाजपा दोनों की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उनके साथ गठबंधन करने का प्रयास उल्टा पड़ेगा। 227 सदस्यीय बृहन्न मुंबई नगरपालिका (बीएमसी)में कांग्रेस 31 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसके जल्द किसी निर्णय पर पहुंचने की संभावना नहीं है और वह दूसरे राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के खत्म होने का इंतजार कर सकती है जहां पार्टी धर्मनिरपेक्षता के आधार पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और कांग्रेस का एक धड़ा अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इस मौके को भुनाना चाहता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!