Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 12:29 AM
शिवसेना के पुणे शहर उपाध्यक्ष जयसिंह दनगत पाटिल ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगले चुनाव बाद शिवसेना अपने बलबूते पर नयी सरकार बनाएगी। पाटिल ने यहां मीडिया से कहा कि शिवसेना ने हाल में समाज के निचले तबके लोगों और गरीबों के कल्याण के काफी काम...
पुणे: शिवसेना के पुणे शहर उपाध्यक्ष जयसिंह दनगत पाटिल ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगले चुनाव बाद शिवसेना अपने बलबूते पर नयी सरकार बनाएगी।
पाटिल ने यहां मीडिया से कहा कि शिवसेना ने हाल में समाज के निचले तबके लोगों और गरीबों के कल्याण के काफी काम किया है और जनता का काफी समर्थन मिला है जिससे पार्टी के राज्य में अगली सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जिले के हर घर में जा रहे हैं और बच्चों की शिक्षा, किसानों के संकट और विभिन्न मुद्दों में उनकी हरसंभव सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा, " हमारा मुख्य लक्ष्य शहर के सभी कोनों में अपनी शाखा को मजबूत करना है और हम पार्टी सांसद संजय राउत और शहर प्रचार प्रमुख उदय सामंत के मार्गदर्शन में हर समय काम में जुटे हुए हैं।"