Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Aug, 2018 08:27 AM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मेहरबान हैं। यद्यपि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपने बंगले खाली करने का आदेश दिया गया है मगर चौहान ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को विभिन्न श्रेणी के तहत वैकल्पिक...
नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मेहरबान हैं। यद्यपि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपने बंगले खाली करने का आदेश दिया गया है मगर चौहान ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को विभिन्न श्रेणी के तहत वैकल्पिक आवास देकर उन पर मेहरबानी की है लेकिन उन्होंने दिग्विजय सिंह के साथ वैसे व्यवहार नहीं किया लेकिन अब शिवराज सिंह ने दिग्गी बाबू को खुश रखना चाहा।
अब राजा साहब को अस्थायी जरूरी आधार श्रेणी के तहत भोपाल में एक वैकल्पिक बंगला अलाट किया है मगर प्रदेश कांग्रेस प्रधान कमलनाथ को सरकारी बंगला देने से इंकार कर दिया गया जिसके लिए उन्होंने मांग की थी।
कमलनाथ अब राज्य की राजधानी से अपना काम चलाने के लिए भोपाल में फाइव स्टार होटल में एक वी.आई.पी. विंग किराए पर लेने को बाध्य हुए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल में सरकारी बंगला चाहते थे मगर चौहान ने उनको यह सुविधा देने से इंकार कर दिया।