रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले लौटे शिवराज, अटकलों का बाजार गर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 10:25 PM

shivraj did not not attend vijay rupani oath ceremony

इससे मध्य प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व में बड़े फेरबदल की अटकलों को एक बार फिर से हवा मिल गई है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले ऐसा कुछ हुआ, जिससे नाराज होकर शिवराज मध्य प्रदेश लौट गए

गांधीनगर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुजरात तो पहुंचे लेकिन कार्यक्रम से पहले ही वापस लौट गए। इससे मध्य प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व में बड़े फेरबदल की अटकलों को एक बार फिर से हवा मिल गई है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले ऐसा कुछ हुआ, जिससे नाराज होकर शिवराज मध्य प्रदेश लौट गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति लेकर आया
शिवराज सिंह मंगलवार को शपथ ग्रहण में शामिल होने राजकीय विमान से गुजरात पहुंचे थे। शि‍वराज कार्यक्रम स्थल भी गए और वहां विजय रूपाणी से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया लेकिन वो शपथ ग्रहण तक नहीं रुके और मध्य प्रदेश लौट गए। शिवराज यहां से सीधे मध्य प्रदेश के गुना पहुंचे। जब यहां पत्रकारों ने उनसे शपथ ग्रहण में शामिल न होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मेरे 2 महत्वपूर्ण कार्यक्रम थे। एक कोलारस और दूसरा मुंगावली में था, इसलिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अनुमति लेकर वापस लौट आया।' 

उपचुनाव जीतने के लिए बहा रहे पसीना
गौरतलब है कि मुंगावली और कोलारस विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा की झोली में लाने के लिए शिवराज पुरजोर मेहनत कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले हाल में चित्रकूट सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जबकि इस विधानसभा में आने वाले एक गांव में मुख्यमंत्री शिवारज खुद एक रात रुककर भी आए थे।

शेड्यूल में शपथ ग्रहण में रुकना था शामिल    
शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक कार्यक्रम को देखा जाए तो उसमें शपथ ग्रहण में शामिल होने की बात कही गई है। चौहान के कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे भोपाल से राजकीय विमान द्वारा अहमदाबाद के लिए निकलना था। जहां पर सड़क मार्ग से गांधीनगर में कार्यक्रम स्थल पहुंचते। यहां वे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होते और 12.50 पर मध्य प्रदेश के गुना लिए रवाना हो जाते। हालांकि सब कुछ शिवराज के तय कार्यक्रम के अनुसार ही हुआ लेकिन वो शपथ ग्रहण तक नहीं रुके और पहले ही मध्य प्रदेश के लिए रवना हो गए।

मध्य प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा 
सूत्रों के मुताबिक, चौहान का शपथ ग्रहण से पहले लौट आना। सब कुछ ठीक न होने की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि इससे पहले भी वो कई दफा अपनी रैलियों में लेट पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम श‍िवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह को हटाने की चर्चाओं से नाराज हैं। दरअसल नंद कुमार सिंह पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि वो संगठन से ज्यादा शिवराज सिंह के समर्प‍ित लोगों के लिए काम करते रहते हैं। इन खबरों की वजह से शिवराज परेशान हैं। जो भी हो शिवराज का कार्यक्रम से यूं चला जाना कई सवाल खड़े कर गया है।


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!